शाहजहांपुर में यूथ प्रीमियर लीग के शुभारंभ पर टीमों के साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर यूथ प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवायां के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरदोई की टीम को 142 रनाें से हरा दिया।
रविवार को टॉस जीतकर चौधरी क्रिकेट अकादमी, पुवायां ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अभय ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली। टीम ने 182 रनाें का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों के सामने सक्सेस क्रिकेट अकादमी, हरदोई की गेंदबाजी बिखरी नजर आई। हरदोई के अमन पाल ने दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम मात्र 40 रन बनाकर आउट हो गई।
बल्लेबाज अर्पित ने मात्र 13 रन बनाए। पुवायां के अभय ने तीन विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शर्मा क्रिकेट अकादमी, बीआर पब्लिक स्कूल, जैतीपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एपेक्स सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर गजेंद्र गंगवार, जिला को-आर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव, हिमांशु मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, सुखदेव शर्मा, मुन्ना सिंह नवादा, अभिषेक प्रताप, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।