फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एकमुश्त समाधान योजना का ढोल बजाकर प्रचार

Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार करते बिजली निगम के अ​धिकारी, कर्मचारी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली के बकायेदारों के लिए रविवार से शुरू हो रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रचार के लिए विद्युत निगम कर्मचारियों ने रैली निकाली। ढोल बजाकर योजना का प्रचार करते हुए लोगाें से इसका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी एचएल गुप्ता के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ बरेली मोड़ आवास विकास काॅलोनी के उपकेंद्र कार्यालय से किया गया। रैली आवास विकास काॅलोनी, बरेली मोड़, कांशीराम कॉलोनी, नवादा इंदेपुर आदि से होती हुई कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को बताया गया कि ओटीएस योजना में उपभोक्ता को 30 सितंबर तक के मूल बकाये का 30 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में जमा करना होगा।
अधिभार पर छूट भी 30 सितंबर तक के बकाये पर दी जाएगी। निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति लागू मुफ्त विद्युत आपूर्ति योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 तक के सरचार्ज पर पंजीकरण के उपरांत छूट दी जाएगी। एसडीओ ने बताया कि ओटीएस योजना के लिए रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। इस मौके पर जेई आदर्श कुमार, लाइनमैन मुनेंद्र कुमार, मोनू, पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां में बिजली निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ढोल के साथ बाइक रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया। उपखंड कार्यालय पुवायां के नोडल अधिकारी अधिकारी अभियंता योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसडीओ जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद में जागरूकता रैली निकाली गई। निगम के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें