फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sun, 15 Dec 2024 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रामनिवास का फाइल फोटो। स्रोत: स्वयं - फोटो : धोरैरा के जंगल में मृत गोवंश की जांच करते पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई। उनका भतीजा घायल हो गया। चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर निवासी रामनिवास (50 वर्ष) शुक्रवार को भैंस खरीदकर लाए थे। वह अपने भतीजे अंकित के साथ जलालाबाद स्थित नगरिया मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। बाइक अंकित चला रहा था। जलालाबाद-मदनापुर रोड पर गांव बरुआ के पास बाइक में पीछे से आए ट्रक की टक्कर लग गई। हादसे में रामनिवास और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
अंकित की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उनको राजकीय मेडिकल लाया गया, जहां चिकित्सक ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रामनिवास की मौत से उनकी पत्नी श्यामवती व बेटा विनीत, नितिन और बेटी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें