फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री के सामने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व राजस्व कार्याें की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि तकनीकी हाई लेवल कमेटी बनाकर बिजली की खपत, ओवरलोडिंग, बिजली कटौती की पूर्ण जांच कराई जाए।

मंत्री ने अवैध अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने सावन माह में कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान एमएलसी सुधीर कुमार गुप्ता, विधायक चेतराम, सलोना कुशवाहा, हरिप्रकाश वर्मा, अरविंद सिंह, वीर विक्रम सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें