फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बस स्टैंड की मांग पूरी नहीं करा पाए जनप्रतिनिधि

Wed, 18 Dec 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पुवायां की जनता ने भी सत्तारूढ़ दल के ही प्रत्याशी को विधायक चुना है। इसके अलावा एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख भी इसी पार्टी से हैं। सभी विकास की तेज रफ्तार का दावा भी कर रहे हैं। इसके बावजूद खुटार में मांग के बाद भी बस स्टैंड नहीं बन सका है।
विज्ञापन


आज भी लोगों को गर्मी, बारिश और सर्दी में बसों का इंतजार सड़क किनारे खड़े होकर ही करना पड़ता है। यहां से पीलीभीत-बस्ती हाईवे, लखनऊ-पलिया हाईवे, खुटार-बरेली स्टेट हाईवे निकला है। छोटी काशी के नाम से मशहूर गोला गोकर्णनाथ यहां से केवल 24 किमी दूर है। नेपाल का बाॅर्डर खुटार से 80 किमी और दुधवा नेशनल पार्क केवल 55 किमी दूर है।

नगर में 30 वर्ष पूर्व जरूर काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के सामने बस स्टैंड किराये के भवन में संचालित किया गया था। यहां से बस स्टैंड हटने के बाद से थाने के आगे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास बस अड्डा के नाम पर एक टिनशेड डाला गया था, वहां भी अब अवैध कब्जा हो चुका है।
विज्ञापन


विधायक सहित कई नेता दावा करते हैं कि खुटार में बस स्टैंड का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन यह प्रस्ताव कब स्वीकृति होगा, यह कोई भी बताने के लिए तैयार नहीं है। रोडवेज की बसें खुले में सड़कों के किनारे खड़ी होती हैं। वहीं खड़े होकर बसों का इंतजार लोग करते हैं। इससे हादसे की आशंका भी रहती है। संवाद


नेपाल से लेकर बरेली, लखनऊ तक है सीधा जुड़ाव
खुटार से बरेली, मैलानी, भीरा, पलिया, गौरीफंटा, नेपाल, पूरनपुर, पीलीभीत होते हुए बस से लोग जाते हैं। उत्तराखंड के जिलों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध है। गोला, लखीमपुर होते हुए लखनऊ, पुवायां, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जाने का सीधा मार्ग है। तमाम स्थानों के लिए बस सेवा भी है, लेकिन बस अड्डा नहीं है।



मैंने खुटार और बंडा में बस स्टैंड बनवाने और पुवायां के बस अड्डे का सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पुवायां में काम शुरू होने वाला है। खुटार और बंडा के लिए लगतार पैरवी कर रहा हूं। जल्द ही सफलता मिलेगी।

चेतराम, विधायक पुवायां




बस स्टैंड बनाने के लिए वित्तमंत्री को मांगपत्र दिया था। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू की गई, जो पूरी नहीं हुइ। इसी कारण बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

विजय शंकर अवस्थी (मंडल अध्यक्ष) भाजपा खुटार




बस स्टैंड बनाने के लिए काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग निराश हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


-गुरुसेवक सिंह, जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें