फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और लटकते तारों से परेशान अजीजगंज के लोग

विज्ञापन
शाहजहांपुर के अजीजगंज मोहल्ले में बिखरा कूड़ा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज का शेषभाग नगर निगम में शामिल कर लिया था, लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। न सफाई का ध्यान रखा जाता है और न ही बिजली, पानी की व्यवस्था ही दुरस्त है। गंदगी के कारण मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले में जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने का काम हो रहा है। इसकी वजह से गलियों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी की लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होती, ऐसे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। नाले-नालियां गंदगी से पटी मिली, नालियों के चोक होने से गंदा पानी सड़क रिसता रहता है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप है और डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मोहल्ले वालों के मुताबिक डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन तक नहीं होता है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिल जाएंगे, जबकि नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने का दावा किया जाता है। बिजली के तार ढीले होकर लटकने लगे हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि नगर निगम का सिर्फ नाम है, सुविधाएं कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ले में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारी नहीं आता है। कूड़ेदान तक नहीं रखवाए गए हैं। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया जाता है। हकीकत इसके विपरीत ही है। - नन्हीं देवी
भगत सिंह पार्क में कूड़ा बिखरा पड़ा रहता है। राम आसरे के मकान से राम दुलारे के मकान तक गली में पानी भरा हुआ है, लोगों का निकलना दूभर है। पूरे मोहल्ले में गंदगी व्याप्त है, रोजाना सफाई नहीं होती है। - रमेश चंद्र शर्मा
अजीजगंज में बंच लाइन की बहुत जरूरत है, क्योंकि लोहे के तार लटक रहे हैं। थोड़ी सी भी हवा चलने पर चिंगारियां नीचे गिरती हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर ध्यान दिया जाए। - अर्जुन कुमार
कैबिनेट मंत्री, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन व नगर आयुक्त से क्षेत्र विस्तार होने पर लिखित प्रस्ताव देकर 30 सफाई कर्मचारी अपने वार्ड के लिए मांगे थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - संजय कुमार, निवर्तमान सभासद

शाहजहांपुर के अजीजगंज की एक गली में नाली टूटी होने के कारण फैली गंदगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें