फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रम विरोधी नीतियों के आरोप में किया प्रदर्शन

Wed, 27 Nov 2024 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में असंग​ठित मजदूर यूनियन के पदा​धिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अ​भि​षेक सिंह को ज्ञापन द
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर असंगठित मजदूर यूनियन ने सरकार पर श्रम विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को साैंपा।
विज्ञापन


खिरनीबाग रामलीला मैदान में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद ने कहा कि सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से श्रमिक बेरोजगार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पोर्टल 10 माह से बंद है। इस वजह से प्रदेश के करोड़ों श्रमिक विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं।

नए श्रम कानूनों में श्रमिकों को औद्योगिक क्षेत्रों में 12 घंटे काम कराने के बाद न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है। जिलाध्यक्ष जगपाल ने कहा कि ई-श्रम कार्ड में आठ करोड़ से अधिक पंजीकृत श्रमिक योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान मतलूब अली, शांतिस्वरूप शर्मा, जहीर अली, सतीश कुमार, शकील, बालकराम गुप्ता, इब्ने हसन, राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें