फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 05:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद तहसील में प्रदर्शन करते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। सं - फोटो : credit
विज्ञापन
जलालाबाद। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार पैगाम हैदर को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने, वहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अवैध मदरसों को बंद कराने की मांग की। इससे पहले कार्यकर्ता रोडवेज परिसर में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। इस दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री अर्पित भामाशाह, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हरिओम कौशल, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सुमित गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, किशन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें