शाहजहांपुर में महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा
शाहजहांपुर। आदर्श व्यापार मंडल की बैठक मोहल्ला चौक स्थित जिला कार्यालय में हुई, जिसमें महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने राकेश बोहरा को महानगर उपाध्यक्ष, अनूप राठौर, सुबोध रस्तोगी को मंत्री, अभिषेक रस्तोगी को संयुक्त मंत्री, पुनीत रस्तोगी, अमंजीत सलूजा को प्रचार मंत्री बनाया। महानगर युवा इकाई में मोहम्मद मुदस्सिर को उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने संगठन के हित में कार्य करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में अजय मोहन शुक्ला, बाल कृष्ण रस्तोगी, ओमबाबू आदि मौजूद रहे। संवाद