पुवायां। गोमती नदी के पन्नघाट और गांव नाहिल के पास झील को पर्यटन स्थल बनाने के लिए उप निदेशक पर्यटन रवींद्र कुमार ने तकनीकी महाप्रबंधक से खसरा, खतौनी सहित 26 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
उप निदेशक ने पत्र में लिखा है कि शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर मौखिक निर्देश दिए हैं कि जिले की पुवायां तहसील में दो प्रमुख पर्यटन स्थलों गोमती नदी के पन्नघाट और नाहिल झील पर सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाए। इसके तहत उप निदेशक ने तकनीकी महाप्रबंधक से कार्यों के लिए पर्यटन निदेशालय के वास्तुविद् से प्रस्ताव बनवाकर खसरा, खतौनी, अनुबंध पत्र सहित 26 बिंदुओं पर प्रस्ताव बरेली कार्यालय को भेजने के लिए कहा है। संवाद