फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सूदखोर अविनाश की लाखों की संपत्ति कुर्क, चार लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का है आरोपी

Fri, 22 Apr 2022 10:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शुक्रवार शाम में तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मकान में ताला जड़ दिया। दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता के मकान को सूदखोर अविनाश ने अपने नाम करा लिया था। बेटे की मौत के बाद अखिलेश की मां इसी मकान में रह रहीं थीं।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले दूसरे सूदखोर अविनाश बाजपेयी की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में पुलिस बल ने 22 लाख 24 हजार रुपये के मकान को कुर्क करते हुए सरकारी ताला लगाते हुए सीज कर दिया। इस बीच अखिलेश गुप्ता की मां विजय अपना सामान लेकर अपने घर चली गईं।

विज्ञापन


जून 2021 में दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता ने पत्नी व दो बच्चों के साथ फंदे पर लटककर जान दे दी थी। सुसाइड नोट के आधार पर कांट निवासी सूदखोर अविनाश उर्फ आकाश बाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अविनाश के मित्र सुशील गुप्ता का नाम सामने आने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम ने सूदखोरों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए थे।

गुरुवार को सुशील गुप्ता की तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया। शुक्रवार को अविनाश बाजपेयी के कच्चा कटरा स्थित मकान को भी तहसीलदार ने कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए सरकारी ताला लगा दिया। अहम बात यह है कि अखिलेश गुप्ता के मकान को सूदखोर अविनाश ने अपने नाम करा लिया था। बेटे की मौत के बाद अखिलेश की मां इसी मकान में रह रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन बिना कुर्की किए वापस हो गई। शाम को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर मकान में ताला जड़ दिया। अपने बेटे की मकान की चौखट को पार करते हुए अखिलेश की मां विजय की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें