फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय पॉलिटेक्निक में लगी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

विज्ञापन
पुवायां के राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
पुवायां। राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सोलर ट्री, फुट स्टेप पॉवर जनरेशन, इलेक्ट्रिक आर्क वेल्डिंग, एलडीआर ऑपरेटेड स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर, वॉटर स्प्रिंकलर, ब्रशलेस डीसी मोटर, वॉटर प्यूरिफायर मॉडल, मार्स रोवर मॉडल, असेंबली लाईन रोबो आदि के माॅडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोनिया माथुर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं के तकनीकी विकास के साथ-साथ आत्म विकास को बढ़ावा देती है। उन्होंने आधुनिक युग में उद्योग जगत की मांग के अनुरूप डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुए तकनीकी शिक्षा के बढ़ते हुए महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रदर्शनी में दिखाए गए प्रोजेक्ट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में काजल, दीपांशु शुक्ला, अंशुमान सिंह, प्रांजल वर्मा, अनुराग, सूरज तिवारी अजय कुमार के प्रोजेक्ट सराहे गए। आयोजन में आकांक्षा सिंह, गणेश यादव, शाहरुख बेग, पंकज गुप्ता, रीतेश वर्मा सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें