फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति की प्रक्रिया में अटके निर्माण कार्य, फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार कोरोना मुक्त हो चुके जिले के ग्रामीण क्षेत्र मेें गत 20 अप्रैल से खान-पान की वस्तुएं बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन शुरू करने की छूट मिल गई है। इसी के साथ लालपुर (कांट) की पेपर मिल और रोजा क्षेत्र की नमकीन फैक्टरियों मेें उत्पादन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण की अधूरी परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है। दो दिन पहले डीएम ने निर्माण एजेंसियों को उन सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे, जहां लॉकडाउन के कारण काम रोकना पड़ा, लेकिन नियत प्रारूप पर अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी न होने से ऐसी कई परियोजनाएं अभी अधर में हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे चरण में बंद पड़ी रोजा एवं जमौर क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों में प्रशासन से सशर्त अनुमति मिलने के बाद सोमवार से काम शुरू हो गया है। कांट रोड स्थित केआर पल्प एंड पेपर मिल में पहले दिन सीमित कर्मचारी बुलाकर टरबाइन चलाने के लिए वहां के बॉयलर को हीटअप किया गया। वहां मंगलवार से कागज, कार्डबोर्ड आदि के उत्पादन का काम शुरू हो चुका है। हालांकि, कारखाना पूरी क्षमता से चलने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि शासन की गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइजेशन कराने के कारण वहां 35-40 फीसदी कर्मचारी ही बुलाए जा रहे हैं।
मिल के प्रबंध निदेशक माधो गोपाल अग्रवाल के अनुसार थर्मामीटर से हर कर्मचारी की जांच की जा रही है। कृभको फैक्ट्री में यूरिया उत्पादन की बाधाएं भी दूर हो गई हैं। कारखाना प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार क्लोरीन, एसिड आदि कई रसायनों और यूरिया बैग की सप्लाई सामान्य होने लगी है। उधर, रोजा औद्योगिक क्षेत्र में ब्रेड, रस्क, बिस्किट फैक्टरियां पहले से चालू हैं और लॉकडाउन में बंद पड़ी नमकीन फैक्टरियों में भी उत्पादन शुरू हो गया है। वहां की एक नमकीन फैक्ट्री मेें गिने-चुने कामगार बॉयलिंग और मिक्सचर मशीनेें चला रहे हैं। फैक्टरी संचालक के अनुसार ज्यादा कामगार बुलाकर किसी तरह की कार्रवाई का खतरा लेना अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

2.40 करोड़ रुपये से बनेगा सूचना काम्प्लेक्स
फोटो 09, 10
टाउनहाल में जिला उद्योग केेंद्र के पास हॉकी मैदान के कोने पर खाली पड़े भूखंड पर 2.40 करोड़ रुपये के बजट से सूचना काम्प्लेक्स बनाया जाना है। इस भवन में बेसमेंट के साथ सूचना कार्यालय और प्रेस क्लब भवन बनना प्रस्तावित है। शासन से बजट की धनराशि मिलने के बाद बेसमेंट के लिए गत वर्ष जनवरी में जेसीबी से मिट्टी की खोदाई का काम शुरू किया गया, लेकिन बाद में चुनाव अधिसूचना लागू होने पर काम रोक दिया गया और सरकारी तंत्र निर्वाचन की तैयारियों मेें जुट गया। इसी निर्माणाधीन काम्प्लेक्स के पास सड़क के दूसरी ओर बाबा विश्वनाथ मंदिर के किनारे शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल शोधन संयंत्र बनाने का काम भी रुका है। गत मंगलवार को निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सूचना कार्यालय भवन और शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। एक्सईएन (पीडब्ल्यूडी) ओपी वर्मा के अनुसार लॉकडाउन के कारण विभाग के अन्य कई निर्माण कार्य भी रुके हैं, लेकिन डीएम के निर्देशानुसार पहले सूचना भवन के लिए काम शुरू कराने की अनुमति ली जाएगी, जिसके लिए कार्य प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें