शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। यात्रा के दौरान एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयकारे लगाए गए।
जीआईसी के खेल मैदान से जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने झंडी दिखाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा-राष्ट्रीय गौरव यात्रा को रवाना किया। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, ब्रजेश मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भावलखेड़ा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रोजा में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, प्रभारी कार्यदेशक कृष्ण मुरारी का सहयोग रहा। मदरसा अत्तारिया, तारीन जलालनगर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
101 मीटर का तिरंगा और 1.31 क्विंटल की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनापुर के युवा कांंवड़ियों की टोली गंगाजल की कांवड़ों के साथ 101 मीटर तिरंगा लेकर निकले। श्रद्धालु सुमित, नीरज, छोटू, विकास और दीपू 1.31 किलो गंगाजल से भरे कलशों की कांवड़ लेकर हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए निकले। संवाद
देश की एकता की शपथ ली
जलालाबाद। भाजपा नेता केशव मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदीप मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, विजय मिश्रा आदि ने कई मार्गों पर भ्रमण किया। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी में प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम के संयोजक यादवेंद्र कुमार आर्य ने देश के प्रति कर्तव्यों पर चर्चा की। संवाद
भारत माता और वंदेमातरम् का किया जयघोष
कांट। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुबह रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए युवा हाथों में तिरंगे लेकर पैदल और बाइकों से चले। यात्रा में संदीप अग्निहोत्री, विकास पाठक, जागेश्वर दयाल उर्फ जग्गू मिश्रा, दीपक बाजपेयी, मुकेश त्रिवेदी आदि शामिल रहे। संवाद
शहीदों को किया नमन
तिलहर। बतलइया समिति से पूर्व सभासद विकास गुप्ता के पुत्र गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। इसमें एक यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पार्थ गौतम मुख्य अतिथि रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने पालिका अधिकारी-कर्मचारियों और सभासदों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। संवाद
-
रामपुरकलां और पुवायां में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
खुटार। गांव रामपुर कलां के शहीद ऊधम सिंह इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रौतापुर पेट्रोल पंप तक तिरंगा रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह संधू, उप प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया।
पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने पुवायां इंटर कॉलेज से निकाली गई यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। पुवायां के राजकीय पॉलिटेक्निक से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, सुरजन लाल आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। संवाद
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। संवाद
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। संवाद
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। संवाद
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। संवाद