फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विभाजन की त्रासदी याद कर लिया भाईचारा बनाए रखने का संकल्प

विज्ञापन
शहीद उद्यान पार्क से मौन कैंडल मार्च में शामिल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अन्य। स्रोत : स - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बृहस्पतिवार को शहीद उद्यान पार्क से गांधी भवन तक मौन कैंडल मार्च निकाला गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने मार्च में भाग लिया। गांधी भवन में विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका वित्त मंत्री ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

गांधी भवन सभागार में काकोरी एक्शन ट्रेन के नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। वित्त मंत्री ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने की त्रासदी झेलनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस भयावह दौर की याद दिलाना और भविष्य में ऐसी घटना न होने का संकल्प लेना है। किशन लाल छाबरा ने भी विभाजन के दौरान अपने पूर्वजों की पीड़ा साझा की। वित्त मंत्री ने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें