फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी सम्मेलन में होगी समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
बहादुरगंज में आयोजित बैठक में चर्चा करते व्यापारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक बहादुरगंज स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 दिसंबर को होने वाले व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में जिलेभर से व्यापारी एकत्र होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल होंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित आ रही कठिनाइयों, बैंकों द्वारा व्यापारियों पर अनावश्यक चार्ज के नाम पर कटौती, नगर निगम, नगरपालिकाओं, खाद्य विभाग आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
महानगर अध्यक्ष मो. सलाउदीन अख्तर ने कहा कि महानगर में सभी इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें व्यापारियों के हित, सम्मान एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कौशिक, प्रांतीय मंत्री अनूप कुमार गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें