फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कला प्रेमियों ने चित्रकार कमर को किया सम्मानित

विज्ञापन
बाडूजई स्थित तौक़ीर आर्केड में चित्रकार मोहम्मद क़मर को शाल भेंट कर सम्मानित करतीं कलाप्रेमी। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाडूजई स्थित तौकीर आर्केड में चित्रकला में लड़कियों के लिए रोजगार की संभावनाओं पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें एलबीडी गर्ल्स कॉलेज, तिलहर और जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने आधुनिक कला की बारीकियों को सीखा। इस दौरान चित्रकार कमर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बांग्लादेश के कलाकारों की पेंटिंग का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रख्यात चित्रकार एवं तौकीर आर्केड के निदेशक डॉ. मोहम्मद कमर को जीएफ कॉलेज चित्रकला विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. उषा गर्ग एवं एलबीडी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य एवं कला प्रवक्ता सुनीता देवी, शिक्षिका रीना सक्सेना एवं छात्राओं ने शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. उषा गर्ग ने कहा कि मौजूदा समय में हर लड़की को अपने अंदर दबी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चित्रकला ऐसा विषय है जिसमें महिलाएं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही रोजगार का माध्यम भी बना सकती हैं। मानसी, शबाना, अलीशा, प्रिया, प्रियंका चांदनी, पूनम, पिंकी, सरोजनी देवी, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें