फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्णागिरि धाम जा रही निजी बस गन्ने से भरी ट्राॅली से टकराई

विज्ञापन
निगोही में ट्रॉली से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। उन्नाव से माता पूर्णागिरि के धाम जा रही निजी बस रविवार को देर रात लिपुलेख-भिंंड हाईवे पर कजरी नूरपुर गांव के पास खराब खड़ी गन्ने से भरी ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उस पर सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

उन्नाव से करीब 50 श्रद्धालुओं को लेकर निजी ट्रांसपोर्ट की बस रविवार की शाम वहां से रवाना हुई। देर रात करीब 11 बजे बस लिपुलेख-भिंड हाईवे पर कजरी नूरपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान मार्ग पर पहले से बिगड़ी खड़ी गन्ने से भरी ट्राॅली से बस टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उस पर सवार सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित रहे।
टक्कर के बाद घबराए श्रद्धालुओं ने चीख-पुकार करते हुए बस से बाहर निकलने का प्रयास किया। मुख्य दरवाजा जाम मिलने पर श्रद्धालु बस में पीछे आपातकालीन गेट की ओर भागे, लेकिन वह भी जाम हो चुका था। इस पर घबराए यात्री चालक के गेट से बाहर निकले।
विज्ञापन

इस बीच, कई यात्री शीशे तोड़कर खिड़कियों के रास्ते भी बाहर आए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चालक बसंत लाल ने बस के मालिक को हादसे से अवगत कराया। इस पर बस मालिक ने दूसरी बस भेजी, जो यहां सोमवार को तड़के करीब तीन बजे पहुुंची। बाद में उसी बस से श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें