स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला
टक्कर के बाद बस तिराहे पर सड़क के किनारे पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मैलानी थाने की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को भी बुलाकर बस से घायलों को निकलवाना शुरू किया। हादसे के बाद चालक और बस स्टाफ मौके से भाग निकला।
ये भी पढ़ें- फिर चला बीडीए का बुलडोजर: अवैध तरीके से बसाई जा रही आठ कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
सूचना पर खुटार और मैलानी से 108 और 102 सेवा की कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को खुटार सीएचसी लाकर भर्ती कराया। खुटार थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने भी सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कम घायल यात्रियों ने मैलानी में निजी डॉक्टरों से इलाज कराया और सामान की रखवाली के लिए बस के पास ही रुक गए हैं।