फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: चंडीगढ़ जा रही निजी बस ट्रॉली से टकराई, 20 से अधिक नेपाली यात्री घायल

Mon, 06 Jan 2025 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार में सोमवार तड़के तिकुनिया चौराहे पर निजी बस ट्रॉली से टकरा गई। चंडीगढ़ जा रही बस में 60 नेपाली यात्री सवार थे। इनमें 20 से अधिक घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के लुंबिनी से नेपाली यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही निजी बस सोमवार की सुबह चार बजे खुटार के तिकुनिया चौराहे पर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। एक महिला यात्री की हालत गंभीर होने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण कोहरा बताया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह चार बजे तिकुनिया चौराहे के आसपास रहने वालों की आंख तेज धमाके की आवाज से खुली। लोग बाहर आए तो देखा कि गोला-खुटार मार्ग पर निजी बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मची हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। 

कुछ ही दूर में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। कुछ घायल लोगों का उपचार तिकुनियां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। यात्रियों ने बताया कि बस कृष्णानगर से रविवार शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें