तिलहर के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित मैडिकल कैंप में निशुल्क जांच कराते मरीज। स्रोत: आयोजक
तिलहर। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से रविवार को अग्रवाल सभा भवन में स्वास्थ्य मेला लगाया गया, जिसका एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ ज्योति यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान 215 मरीजों की जांच में पांच में मोतियाबिंद पाया गया।
शिविर में 110 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच, 13 मरीजों की दिल की जांच (ईसीजी) और 124 मरीजों की ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की गई। बाद में 207 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। एमआरआई, सीटी स्कैन व अन्य जांचों के लिए निर्धारित शुल्क में छूट के कूपन दिए गए। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, डॉ. आलोक अग्रवाल व डॉ. भानु अवस्थी, रोहिलखंड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भानू अवस्थी, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद