फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से निकाह की थी तैयारी, दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। एक युवक और उसका भाई हिंदू नाम बताकर महिला और किशोरी को घर ले आया। आरोपी किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की तैयारी में था। सूचना पर पुलिस महिला और उसकी बेटी को आरोपी के घर से थाने ले आई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि मोहल्ला सरोजनीनगर का बहारे आलम 15 वर्ष की किशोरी को हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर आया है। धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की तैयारी कर रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ बहारे आलम के घर पहुंचे तो वहां बिहार की एक महिला व उसकी 15 साल की पुत्री और चार साल की दूसरी पुत्री मिली।
पूछताछ में बहारे आलम ने बताया कि वह फरीदाबाद में काम करता था। वहीं पर महिला भी मजदूरी करती थी। महिला से उसकी दो साल से जान-पहचान है। इस कारण महिला की पुत्री भी उसके संपर्क में आ गई थी। वह किशोरी से निकाह करना चाहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की ओर से उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बहारे आलम ने अपना नाम बताया था राकेश
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बिहार के जनपद कटिहार की रहने वाली है। दो वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। बहारे आलम ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राकेश बताया था। बहार आलम ने अपने भाई जान मोहम्मद उर्फ छोटू को भी फरीदाबाद बुला लिया था और उसका भी परिचय हिंदू नाम से दिया था। दोनों उसे और पुत्री को शादी का झांसा देकर 11 मई को अपने घर खुटार लाए थे। खुटार आकर पता चला कि दोनों मुस्लिम हैं। उसने पुत्री की शादी करने से मना किया तो दोनों भाई उस पर और नाबालिग पुत्री पर शादी का दबाव डालने लगे। सोमवार को वह लोगों की मदद से बचकर थाने पहुंची। बहारे आलम और जान मोहम्मद उसकी पुत्री का जबरन धर्मांतरण कराकर मुस्लिम रीति से निकाह की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें