फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की चौथी लहर की संभावना के चलते मॉकड्रिल से परखी तैयारियां

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल को देखते सीएमओ - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को तैयारियों को परखा। कोविड के मरीज के इलाज की व्यवस्था की स्थिति को देखने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत पांच केंद्रों पर मॉकड्रिल हुई। इसमें काफी हद तक स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ पास हो गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने मॉकड्रिल में पहले से बेहतर परिणाम आने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीएमओ ने अपने सामने मॉकड्रिल कराई। मरीज द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया। एंबुलेंस से मरीज के आते ही कर्मचारी ने स्ट्रेचर पर लिटाकर तुरंत ही वार्ड में ले गए। बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन लगाने के साथ ही दवाएं और वेंटिलेटर का प्रयोग भी किया गया। इसके बाद सीएमओ ने जलालाबाद सीएचसी पर मॉकड्रिल कराई। सीएमओ ने बताया कि ददरौल, मीरानपुर कटरा व खुटार सीएचसी पर भी पूर्वाभ्यास कराया गया। सभी जगहों पर कर्मचारियों ने पहले से बेहतर परिणाम दिए हैं। इस दौरान आक्सीजन प्लांट को चलाकर व्यवस्था को देखा गया।
दस बेड कोविड के लिए छोड़ेें
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड कोविड मरीजों के लिए अधिकृत किया था। कोरोना के मरीज खत्म होने के बाद सोमवार को सीएमओ ने पहुंचकर सिर्फ दस बेड कोविड मरीजों के लिए छोडने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि शेष बेड पर अन्य बीमारियों को भर्ती कर आक्सीजन समेत अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

जलालाबाद में भी कराई मॉक ड्रिल
जलालाबाद। सीएचसी पर मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियां परखीं गईं। दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे कोरोना मरीज को पास में ही बनाये गए कोविड अस्पताल ले जाया गया। तत्काल ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर उसके उपचार की व्यवस्था का रिहर्सल किया। नोडल अधिकारी के रूप में सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, एसीएमओ गोविंद स्वर्णकार, डॉ. प्रकाश गंगवार के अलावा चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौड़ समेत स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें