फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी पूरी, 22 को ब्लॉकों पर पहुंचेंगे प्रश्न पत्र

Fri, 21 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल से मिले प्रश्नपत्रों को विभाग ने छपवा लिया है। 22 मार्च को ब्लॉकों में पहुंचने के बाद वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1808 प्राइमरी, 516 जूनियर और 442 कंपोजिट विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उनकी वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। परिषद के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एसआरजी के माध्यम से प्रश्नपत्र तैयार कराए गए। प्रश्नपत्र को बेसिक शिक्षा विभाग ने छपवा लिया है।
बीईओ मुख्यालय एसके मौर्या ने बताया कि कक्षा दो से पांचवीं तक 1,72,313 व छह से आठ तक एक लाख तीन हजार 909 प्रश्नपत्र को छपवाया गया है। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। दो से पांच तक की वार्षिक लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत व कक्षा चार व पांच का अधिभार 70 और 30 प्रतिशत रखा जाएगा। कक्षा एक से चार और छह व सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय अध्यापकों से कराया जाएगा। कक्षा पांच की काॅपियाें का मूल्यांकन संकुल स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


29 मार्च को परीक्षाफल वितरण करना होगी चुनौती
-24 से 28 मार्च तक परीक्षा को आयोजित कराते हुए 29 मार्च को परीक्षा का परिणाम जारी करना है। परीक्षा के तुरंत बाद ही रिपोर्ट कार्ड वितरण करना शिक्षकों के सामने चुनौती होगी।

-परीक्षा को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार को प्रश्न पत्र ब्लॉकों पर पहुंचा दिए जाएंगे। जहां से शिक्षकों को बंडल में प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा को पूरी गंभीरता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता,बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें