फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छठ पूजा की तैयारियां शुरू, घरों में बनाए जाने लगे मिट्टी के चूल्हे

विज्ञापन
निर्मला ठाकुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोक आस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रत की शुद्धता और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे बनाने शुरू कर दिए हैं। पूजा के लिए गंगाजल मंगाया जा रहा है। इसके साथ ही पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। जिसके चलते यहां भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। छठ पूजा में प्रसाद के रूप में बनने वाले ठेकुआ की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए बुधवार से गेहूं सुखाने का काम शुरू होगा। कई परिवार शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए गेहूं को साफ कर अलग से चक्की पर पिसवाते हैं, जबकि कुछ लोग घर पर ही आटा तैयार करते हैं।
पूर्वांचल महासभा के महामंत्री विपुल प्रसाद ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


दीपावली पर घर की सफाई कर ली थी। अब छठ के लिए अन्य तैयारियां प्रारंभ हो गई है। शुद्धता के साथ व्रत रखा जाएगा। खरीदारी के लिए भी सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।
-डॉ.रेनू राय
-
शादी के बाद शाहजहांपुर में पहली बार व्रत रखेंगे। हमारी सास व्रत रखती हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं। प्रसाद के लिए शुद्धता का ध्यान में रखते हुए गेहूं तैयार कर रहे हैं।
-रजनी
-
व्रत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रसाद को तैयार करने के लिए मिट्टी का चूल्हा तैयार कर लिया है। मिट्टी ही काफी दुश्वारी से मिल सकी। अब खरीदारी भी शुरू करेंगे।
-निर्मला ठाकुर

छठ पूजा काफी उत्साह का पर्व है। इसकी तैयारियों की शुरुआत दीपावली के बाद से कर दी थी। पूजा के लिए गंगाजल भी मंगाया है। मिट्टी का चूल्हा भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

-रजनी झा

निर्मला ठाकुर

निर्मला ठाकुर

निर्मला ठाकुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें