फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहने करेंगी लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का समापन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक भैया दूज के साथ होगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन


श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी। तिलक करने का शुभ समय बुधवार सुबह 6:30 से 9:12 बजे और सुबह 10:34 बजे से पूर्वाह्न 11:54 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार किसी भाई की जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो भैया दूज पर बहन से तिलक करवाना विशेष शुभ माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और आत्मीयता बढ़ाने का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें