फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर गैस टैंकर से कुचलकर पीआरडी जवान की पत्नी की मौत

विज्ञापन
रोजा में जमुका दोराहा पर मंगलवार दोपहर हादसे के बाद बिलखते राजकुमारी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर जमुका दोराहे के पास गैस टैंकर की टक्कर लगने से बाइक से गिरीं रोजा के चौरा तालुका अजीजपुर गांव निवासी रामकुमारी (50) की कुचलकर मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका बेटा पवन दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गया। राजकुमारी बेटे के साथ पैरों में दर्द की दवा लेने के लिए जा रहीं थीं।
विज्ञापन

कुछ घंटों के अंतराल पर ही हाईवे पर दो हादसे हुए। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जमुका दोराहे के पास धान लेकर जा रहे ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे ट्रक चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दिया था। इस कारण ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया था। उसी जगह पर दोपहर करीब 12:30 बजे दोबारा हादसा हो गया।
डिवाइडर पर चढ़े ट्रक से बचने के लिए चालक ने गैस टैंकर को किनारे किया। इस बीच टक्कर लगने से बाइक सवार पवन दूसरी तरफ गिर गया, लेकिन उनकी मां राजकुमारी हाईवे पर गिर गईं। टैंकर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख टैंकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने बाइकों से पीछा कर अटसलिया ओवरब्रिज के पास चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आंखों के सामने मां की मौत से पवन बिलख पड़ा। जगदीश ने बताया कि वह आरसी मिशन थाने में पीआरडी जवान हैं। आंख का ऑपरेशन कराने के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं। पत्नी राजकुमारी के पैरों में दर्द की शिकायत थी। दोपहर को पत्नी बेटे पवन के साथ अपनी दवाई लेने के लिए जा रहीं थीं।

पत्नी के साथ बेटी रूबी भी गई थी, लेकिन वह चकभिटारा गांव के पास से लौट गई। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
तिलहर। अस्पताल मार्ग पर बंशी वाले मंदिर के पास मंगलवार को दोपहर एक बाइक में पीछे से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार निजामपुर गांव के बुजुर्ग रामपाल उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद

खड़ी बाइक में टक्कर लगने से युवक घायल

पुवायां। बात कर रहे युवक की बाइक में एक अन्य बाइक की टक्कर लग गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव मरेना निवासी शशिशेखर अवस्थी मंगलवार शाम गांव नाहिल और मरेना के बीच बाइक खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। इस बीच गांव मरेना का एक युवक बाइक चलाते हुए उधर से निकला और शशिशेखर की बाइक से टकरा गया। हादसे में शशिशेखर का एक पैर टूट गया है और उनको गंभीर चोटे आईं हैं। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उनको इलाज के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

रोजा में जमुका दोराहा पर मंगलवार दोपहर हादसे के बाद बिलखते राजकुमारी के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें