फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फखरे आलम मियां के तीन दिवसीय उर्स का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाबूजई स्थित सैयद फखरे आलम मियां रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स का कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन देश की तरक्की व खुशहाली की दुआ की गई।
विज्ञापन

दरगाह के गद्दीनशीन सैयद साजिद मियां की सरपरस्ती में उर्स का आगाज तिलावत-ए-कुरान से हुआ। हाफिज मोहम्मद नदीम रजा ने कहा कि दरगाहों पर हाजिरी देने से दिल को राहत व सुकून मिलता है। कुल की महफिल में कुरान की आयतें पढ़ीं गईं। हाफिज मोहम्मद नदीम रजा कादरी ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। अकीदतमंदों को कदम रसूल की जियारत कराई गई। महफिल में सैयद हसीन मियां, सैयद फूल मियां, सैयद तैमूर आलम, बब्बन रजा कादरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें