गुड़िया का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। परौर क्षेत्र में ब्याही व जलालाबाद थाने में तैनात पीआरडी जवान गुड़िया (32) की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने जलालाबाद में शव को देखने के लिए रुकवाकर फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
मोहल्ला प्रेमनगर निवासी निवासी रविकुमार ने बताया कि उन्होंने बहन गुड़िया देवी की शादी परौर थाना क्षेत्र के गांव जरौली निवासी विकास कुमार के साथ साल 2016 में की थी। बुधवार शाम चार बजे बजे उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। वहां पहुंचे तो बहनोई व उनके परिवार के लोग नहीं थे।
बहन के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। वह तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसके आठ साल और छह माह के दो बेटे हैं। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि बहन को दहेज के लिए ससुराल में काफी समय से परेशान किया जा रहा था। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गुड़िया का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन