निगोही। मोहल्ला गौसनगर में चार दिवसीय उर्स गौस-ए-आजम के कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। अंतिम दिन लोगों ने बड़ी संख्या में दरगाह पर हाजिरी दी।
खानकाह कादरिया अल जामिअतुल गौसिया में कुलशरीफ का आगाज हाफिज मोहम्मद फाजिल ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से किया। हाफिज मुकीम, रेहान, हाफिज इस्लामउद्दीन ने हजरत गौस पाक की शान में मनकबत पढ़ी। इस बीच मुफ्ती सैयद वसीम अशरफ बदायूंनी, शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, मौलाना साजिद शेरपुरी, डॉ. अमन बरेलवी ने गौस पाक व औलिया अकराम की सीरत पर रोशनी डाली।
उलमा ने कुरान की तिलावत की। सदारत कर रहे बरेली शरीफ की दरगाह वली मियां के सज्जादानशीन अनवर मियां ने मुल्क में अमन व चैन के लिए दुआ की। मौलाना तारिक ने सलाम पढ़ा। उर्स में अनवर मियां, हाफित जानिसार अख्तर जसपुरी, हाफिज हाशिम, आशार खान, खानिम, डाॅ. खालिद, इलियास मंसूरी, अली आजम, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद