फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हातिम अली शाह मियां के उर्स में मांगी गई अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
तिलहर में हजरत हातम शाह मियां के कुलशरीफ में नात पढ़ते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। मशहूर सूफी संत मोहम्मद हातिम अली शाह मियां का कुलशरीफ अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने कुरान पाक की तिलावत कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे कुलशरीफ की नूरानी महफिल सजाई गई। इसमें मौलाना इरशाद हुसैन ने तकरीर करते हुए कहा कि सूफिया-ए-किराम ने हमेशा मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पैगाम दिया है। मोहम्मद रजा बरकाती और शाद मन ने नात पेश कर महफिल को रूहानी रंग में सराबोर कर दिया। मौलाना वकार उल हात्मी ने शिजरा पढ़ा और दुआ कराई। अंत में मुल्क की तरक्की, खुशहाली, कौमी एकता की दुआ की गई।
इस मौके पर कलियर शरीफ से आए फैसल मियां साबरी, काजी शहर मोहम्मद अकरम सलीम, मोहम्मद हुसैन उर्फ अच्छन मियां, सैयद इफ्तिखार अली, शहरी इमाम मोहम्मद स्वालेह, राहत उल्ला खान, बिलाल खान, शाहिद और चांद साबरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें