भावलखेड़ा के महमंदपुर गांव में नवगठित एम पैक्स के उद्घाटन में किसान को खाद देते डीसीबी अध्यक्ष
सेहरामऊ दक्षिणी। भावलखेड़ा विकासखंड के महमंदपुर गांव में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (एम-पैक्स) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि समिति के संचालन से किसानों को खाद, बीज सहित अन्य कृषि सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। अब किसानों को उर्वरक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ भी किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगा।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत सिंह ने भी समिति के लाभ के बारे में किसानों को बताया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, एडीसीओ हरिकेश परमार, एडीओ अनिल कुमार सिंह, प्रगतिशील किसान निलय सिंह, पूर्व प्रधान हरेराम वर्मा, उदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद