फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाया प्रकाश पर्व...रागी जत्थे ने शबद कीर्तनकर संगत को निहाल किया

विज्ञापन
कचहरी ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन गाते रागी जत्थे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

मंगलवार को चमन परिवार की ओर से रखवाए गए श्री अखंडपाठ साहिब का समापन हुआ। इससे पूर्व स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। बीबी कौला जी भलाई केंद्र के जसप्रीत सिंह कोमल, गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के इंचार्ज दिलप्रीत सिंह और हुजूरी रागी भाई गुरध्यान सिंह ने कीर्तन किया।
धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने दीवान का संचालन किया। इस बीच संगत ने दीवान के सामने माथा टेका। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा, जगजीत सिंह ने सेवादारों को सिरोपा भेंट किए। लंगर की सेवा में मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, गुरमीत सिंह बग्गा, जितेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरवचन सिंह माटा, कुलदीप सिंह, तरणवीर सिंह, जस्मीन कौर, शरणजीत कौर, परमजीत सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें