संत कृपाल एकेडमी में सावन महीनें की उपयोगिता को देखते हुए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने कक्षाध्यापिकाओं के सहयोग से एक-दूसरे के हाथों में कलात्मक मेंहदी लगाकर खूब वाहवाही लूटी।
मेंहदी प्रतियोगिता में अंशिका रस्तोगी, महक रस्तोगी, स्नेहा वर्मा, अपूर्वी, खुशी रस्तोगी, सौम्या गुप्ता, नंदिनी पटेल, अनन्या सक्सेना, शिवांगी रस्तोगी, सृष्टि भोजवाल, कली गुप्ता, आदरिका, हरनीत चावला, वंशिका ओमर, स्तुति, उन्नति, यशी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें स्तुति रस्तोगी ने प्रथम, उन्नति रस्तोगी ने द्वितीय और यशी रस्तोगी ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी ने पुरस्कृत किया। आयोजन में रमा, मेघना, वंदना, मोनिका आदि का योगदान रहा। निर्णायक मंडल में पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता और रम्मन गुप्ता शामिल रहीं। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।