फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में मेधाओं का सम्मान

Tue, 11 Aug 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएस कॉलेज के वाणिज्य संकाय में बीकॉम के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का परिचय सम्मेलन और बीकॉम मुख्य परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि शिक्षा का मंदिर विद्यार्थियों को केवल शिक्षित ही नहीं करता, बल्कि उन्हें संस्कारित कर अनुशासित भी करता है। क्योंकि बिना अनुशासन के जीवन काटा तो जा सकता है, जीया नहीं जा सकता। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं और गंभीरतापूर्वक शिक्षा ग्रहण कर माता-पिता के सपनों को पूरा करें। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने संकाय के शिक्षकों का परिचय कराकर कॉलेज के नियम-कानून विद्यार्थियों को समझाए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि चिन्मयानंद, प्राचार्य डॉ. मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. अग्रवाल समेत अन्य फैकल्टी मेंबर्स ने बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के टॉपर्स आभा सक्सेना, कौशाग्र गुप्ता, दीक्षा ग्रोवर समेत टॉप-10 में शामिल मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. देवेंद्र सिंह ने मां शारदे की वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। इंदरप्रीत कौर और अपूर्वा शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. राजीव अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. केके वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अंकित अवस्थी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें