फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
जसवीर सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। गांव सैंजना निवासी पूर्व प्रधान विश्राम सिंह के पुत्र जसवीर सिंह यादव (40) की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त होशियार सिंह के साथ आंधी-बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। होशियार गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जसवीर सिंह व होशियार सिंह खेती में साझेदार थे। दोनों गहरे दोस्त भी है।ं सोमवार सुबह गांव के पूरब नहर के पास सिद्ध बाबा के देवस्थान के नजदीक गन्ने के खेत में दोनों गुड़ाई कर रहे थे। सोमवार को करीब 11 बजे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश से बचने के लिए दोनों आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी उन पर अचानक बिजली गिर गई।
चपेट में आने से जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी होशियार सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच और होशियार सिंह को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने के गेट पर पहुंच गए। यहां कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शव देखकर बिलख पड़े परिजन
जसवीर की मौत के बाद शव देखकर परिजन बिलख पड़े। मृतक की पत्नी फूलनश्री, बेटे प्रदीप, अतुल, बेटी बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई सुखवीर सिंह थाने के गेट पर दहाड़ मारकर रो पड़े।
भैंस और पड्डा मरा
गांव पिपरिया निवासी श्रीपाल की भैंस और पड्डा भी बिजली गिरने से मर गया। श्रीपाल ने बताया कि दरवाजे के पास पेड़ के नीचे जानवर बंधे थे।

हादसे के बाद थाना गेट पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें