हिंदू जागरण मंच और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘घर वापसी’
कर रहे हिंदुओं का विरोध करने वाली कांग्रेस और बसपा दलों का प्रतीकात्मक
पुतला फूंका।
जिला संयोजक विनय कुमार चड्ढा के नेतृत्व में कार्यकर्ता
खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर जुटे और बैठक कर कांग्रेस तथा बसपा के खिलाफ
आक्रोश जताया। साथ ही घर वापसी का विरोध किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा
की। इसके बाद कार्यकर्ता पुतला लेकर जीआईसी चौराहा पहुंचे और नारेबाजी
करते हुए पुतला दहन किया।
पुतला दहन में राम सागर अवस्थी, अजय
अग्निहोत्री, संजीव यदुवंशी, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, पंकेश मिश्रा, जेडी
मिश्रा, अनिल वाजपेयी, सुधीर गुप्ता, अतुल अग्निहोत्री, राम दयाल आदि शामिल
रहे।
इससे पूर्व जिला इकाई भंग होने के कारण विनय चड्ढा को जिला
संयोजक, गोपाल दीक्षित और अजय अग्निहोत्री को सह संयोजक नामित किया गया। इस
मौके पर प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता, विमल शुक्ला, आलोक
मिश्रा, दिलबाग सिंह, अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।