ओसीएफ मंदिर में योग के आसन करते साधक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में रविवार को ओसीएफ स्टेट मंदिर में शंख प्रक्षालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 62 योग साधकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैंट क्षेत्र प्रधान मदन मोहन त्रिपाठी ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से कराई। जिला प्रधान पवन कुमार सिंह ने साधकों को शंख प्रक्षालन में शामिल ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन, तिर्यक भुजंगासन और उदराकर्षण आसन का अभ्यास कराया। जिला मंत्री राजीव मिश्रा ने जलनेति, सूत्रनेति और कुंजल जैसी शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
सदर क्षेत्र प्रधान अवधेश प्रजापति, मंत्री शिव ओम सक्सेना, रोजा क्षेत्र प्रधान महेंद्र कुमार, मंत्री रविंद्र भारती आदि मौजूद रहे। अंत में जिला संगठन मंत्री डॉ. मयंक भूषण पांडे ने आभार जताया।