शाहजहांपुर। श्री गुरुतेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रभातफेरी रविवार को निकाली गई। इसमें शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। कई जगह पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
रामनगर गुरुद्वारे में तड़के सुखमनी साहिब के पाठ हुए। मनमोहन कौर, मंजीत कौर, विन्नी, गुरमीत कौर आदि ने पाठ किए। इसके बाद प्रभात फेरी शुरू हुई। सबसे आगे खालसा स्कूल के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में पीटी करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे संगत पानी का छिड़काव व सड़क पर झाडू लगाते हुए चल रही थी।
फूलों से सजी पालकी साहिब के आगे बच्चों ने फूलों की सेवा की। इस बीच गुरुग्रंथ साहिब के सामने संगत ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभात फेरी में नवनीत मोंगा, विन्नी, मनमोहन कौर, मुस्कान, सोनिया सरबजीत कौर, ऋतु, गोपी, नीना, शोल्डी बग्गा, सिमरन ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
प्रभातफेरी रामनगर से होते हुए जलालनगर, पुवायां रोड होते हुए गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। पुवायां रोड पर पूर्व विधायक राजेश यादव के पेट्रोल पंप पर संगत का स्वागत किया गया। संस्थाध्यक्ष जगजीत सिंह, कमलेश कौर माटा, बिट्टू बजाज, जुझार सिंह, कर्मजीत सिंह, कुलदीप सिंह ने राजेश यादव को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर अंग्रेज सिंह, दिलीप कौर, रमा मेहता, सोनिया, गगतजोत, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में रामनगर गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा में फूलों से सजी गुरुतेग बहादुर की - फोटो : samvad
शाहजहांपुर में रामनगर गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा में फूलों से सजी गुरुतेग बहादुर की - फोटो : samvad