फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैनल लगाए जाने के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र पर रविवार को पैनल बदलने का कार्य होने के कारण दो घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते करीब नौ हजार उपभोक्ता परेशान रहे। हालांकि, अभी पैनल को लाइन से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे उपकेंद्र पर पैनल बदलने के लिए शट डाउन लिया गया। कार्य के चलते बहादुरपुरा, चमकनी करबला, बहादुरगंज, खलीलशर्की, अलीजई, टेलीफोन एक्सचेंज समेत करीब 18 मोहल्लों के नौ हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की तो वहां से कार्य होने की जानकारी दी गई। जेई के नेतृत्व में दो बजे तक पैनल को लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। दो बजे से पुलिस भर्ती की परीक्षा हाेने के चलते आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। पैनल से लाइन जोड़ने का कार्य किसी अन्य दिन किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर की बत्ती गुल, उपकेंद्रों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
बड़े शहरों की तरह स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद माइनस में बिल होने पर स्वयं बत्ती गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को उपकेंद्रों के तमाम उपभोक्ताओं के घरों की अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो उठे। बिजली का बिल जमा करने पहुंचे तो सेकंड शनिवार होने के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा। जनसेवा केंद्र से बिल अदायगी के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रविवार को तमाम लोग बहादुरगंज उपकेंद्र पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें