फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संत सम्मेलन व भंडारे के साथ पूरी हुई श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा सुनाते कथाव्यास अचार्य अंकुर शुक्ल। स्रोत: समिति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज में श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के समापन पर संत सम्मेलन व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कथा में वृंदावन से आए कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित ने कथा श्रवण कराई, साथ ही संत सम्मेलन में पटना से आए स्वामी सत्यानंद, रायबरेली से आए स्वामी ज्योतिर्मयानंद, हरिद्वार से आए स्वामी अक्षयानंद, उरई से आए पंडित अवधेश दीक्षित, बरेली से आए पंडित ब्रजेश पाठक, पीलीभीत से आए पंडित शिवकुमार सुमन, बरेली से आए पंडित रामदुलारे त्रिगुणायत ने आर्शीवचन दिए। संचालन आचार्य रामानंद दीक्षित ने किया। मुख्य यजमान कमलेश कुमार खन्ना ने परिवार के साथ संत महापुरुषों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद हुए भंडारे में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रसाद परोसा। इस दौरान सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, चंद्र शेखर खन्ना, रागिनी खन्ना, जय प्रकाश खन्ना, रोली खन्ना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
सुदामा को अपना मित्र बनाकर भगवान कहलाए दीनबंधु



शाहजहांपुर। श्री बालाजी मानस सेवा समिति की ओर से रामनगर कॉलोनी में श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन जारी रही।



कथाव्यास आचार्य अंकुर शुक्ल ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि सुदामा को अपना मित्र बनाकर भगवान दीनबंधु कहलाए। कथाव्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए, यह भगवान कृष्ण-सुदामा से समझ सकते हैं। कथा में किरन सक्सेना, अंशिका, शांति, गीतांजलि, वैष्णवी, आराध्या, लाजपत राय बतरा, दिनेश गोगिया आदि मौजूद रहे। संवाद

श्रीमद् भागवत कथा सुनाते कथाव्यास अचार्य अंकुर शुक्ल। स्रोत: समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें