फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अघोषित कटौती और लाइन फाॅल्ट से बढ़ा बिजली संकट

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में विद्युत उपकेंद्र में जेई को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी और उमस के दौरान शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती और लाइन संबंधी खराबियों से बिजली संकट बढ़ गया है। घंटों बत्ती गुल रहने से लोगों को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग हैं। मामूली खराबियां भी बिजली आपूर्ति घंटों दुरुस्त नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

निगोही में ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से आधे समय भी बिजली नहीं मिल पा रही है। किसी गांव में आठ घंटे तो किसी में नौ घंटे ही बिजली की सप्लाई मिल पा रही है। मूढ़ाकली गांव के पप्पू तिवारी के अनुसार रात को बिजली बिल्कुल नहीं आती है। इस कारण खेतों में गन्ने की फसल और रोपी गई धान पौध सूख रही है।
कस्बे में 22 घंटों के बजाय बमुश्किल दस घंंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। सहायक अभियंता विद्युत सत्यप्रकाश सिंह से कहने पर शनिवार को सुबह से बंद आपूर्ति शाम चार बजे सुचारु हो सकी। वहीं, मदारीपुर गांव में दस दिन पहले ओवरलोडिंग से फुंके ट्रांसफाॅर्मर की जगह शुक्रवार को देर रात नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर गांव के प्रभावित हिस्सों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

जैतीपुर। खेड़ा रठ गांव की यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा में पिछले दो माह से बिजली आपूर्ति ठप होने से बैंक में नियमित कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी में थोड़ी देर बाद ही जनरेटर बंद होने पर काम पूरी तरह ठप हो जाता है। बैंक के उप शाखा प्रबंधक शिलानंद तिग्गा ने बताया कि विद्युत निगम के अभियंता फोन कॉल रिसीव नहीं करते और इससे दो माह से जनरेटर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। विद्युत निगम के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कर्मचारी को बैंक भेजकर समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।
मीरानपुर कटरा। परशुरामपुर गांव में एक सप्ताह से फुंके 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को बदले नहीं जाने से गांव में लोग बिजली संकट से बेहाल हो गए हैं। गांव के वागेश कुमार, अतुल कुमार, सर्वेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र वर्मा, सुखपाल सिंह आदि ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार परशुरामपुर के लिए नया ट्रांसफाॅर्मर मांगा गया है। वहीं, बिजली संकट से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर विद्युत उपकेंद्र के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभारी अवर अभियंता पंकज कुमार को अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी में इस्लामनगर फीडर पर भी लगातार फाॅल्ट हो रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहींं किया जा रहा। नगर अध्यक्ष अच्छन खां, जिला सचिव अजीम अंसारी, आमिर खां, सोहेल अहमद, फिरोज अली, मोहम्मद यामीन, तालिब खं, मोहम्मद वाजिद, नाजिम बेग आदि मौजूद रहे।


बिजली चोरी रोकने को चलाया अभियान, सौ से ज्यादा काटे कनेक्शन

कुर्रियाकलां। विद्युत निगम की टीम ने शनिवार को क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने पल्हौरा गांव में सौ से ज्यादा बकायेदारों के घरेलू कनेक्शन काट दिए। इसके बाद कई गांवों में निजी नलकूप सबमर्सिबल पंप कनेक्शन धारकों को अपने ही खेत में भराई करने को लेकर सरकार से एक माह में 1020 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने की जानकारी दी। साथ ही चेतावनी दी कि इस दौरान दूसरे के खेतों में सिंचाई नहीं करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें