फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम की कुर्सी पर विधायक के बैठने की सोशल मीडिया पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बिजली अव्यवस्था को लेकर शुक्रवार को विद्युत निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विधायक हरिप्रकाश वर्मा जिस कुर्सी पर बैठे थे, उसे सोशल मीडिया में कई लोगों ने एसडीएम की सीट बताया है। इस पर लोगों ने पक्ष-विपक्ष में कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने भी इसके फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर लोगों के साथ बैठक की जानकारी साझा की थी। बैठक के दौरान विधायक के पास अन्य दो कुर्सियों पर जलालाबाद और कलान के एसडीएम तथा सामने कुर्सियों पर अन्य अधिकारी बैठे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि जिस कुर्सी पर विधायक बैठे, वह जलालाबाद के एसडीएम की है और विधायक को उनकी कुर्सी पर नही बैठना चाहिए था।
कुछ अन्य लोग इसे प्रोटोकॉल के हिसाब से सही बता रहे हैं। हालांकि, एसडीएम प्रभात राय का कहना है कि पहले सभागार में बैठक होनी थी, लेकिन ज्यादा लोग नहीं होने के कारण बैठक कार्यालय में कर ली गई। उनका कहना है कि ऑफिस में जाने के दौरान आगे चल रहे विधायक अंदर जाकर कुर्सी पर बैठ गए, लेकिन इस बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहिये। एसडीएम के अनुसार ऐसा कोई नियम नहीं है कि वह किसे कौन सी कुर्सी नहीं दे सकते।
विज्ञापन

विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि कम लोग होने की वजह से बैठक एसडीएम के कार्यालय कक्ष में हुई थी। एसडीएम ने उन्हें जहां बैठने के लिए कह दिया, वह बैठ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें