फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क किनारे गड्ढे और खुले नाले...जरा-सी चूक पड़ेगी जान पर भारी

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नोएडा में निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में साफ्टवेयर इंजीनियर की डूबकर मौत के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शाहजहांपुर में भी कई ऐसे स्थान हैं जहां पर जरा-सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कई स्थानों पर हाईवे और सड़क किनारे खुले गड्ढे, नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। कोहरे के मौसम में वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कटरा और तिलहर के बीच बतलैया गांव के पास सड़क किनारे गहरा तालाब बना हुआ है। हाईवे पर तालाब के किनारे कोई संकेतक या रोक नहीं लगाई गई है। हाईवे पर तेज रफ्तार में गुजरते समय वाहन कई बार असंतुलित होकर गिर जाते हैं। इसके बाद भी यहां पर बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। हाईवे पर 24 घंटे के अंदर हजाराें वाहन गुजरते हैं। चालक से चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

सुभाषनगर में नाले पर नहीं बनी चहारदीवारी
लाल इमली से सुभाषनगर जाने वाली सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे नाला बना हुआ है। इस पर चहारदीवारी नहीं बनाई गई है। नाला और सड़क बिल्कुल समतल है। बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे पहले बचपन स्कूल के पास नाले की स्लैब टूटी हुई है। यहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। इसी पर बिजली का खंभा लगा है। इसकी वजह से भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। पास में स्कूल होने के वजह से बच्चों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


अंटा चौराहा पर खुला है नाला
अंटा चौराहा के पास नाला खुला हुआ है। नाले की चहारदीवारी नहीं बनाई गई है। लोगों ने यहां पर अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां पर दिन से लेकर रात तक वाहनों की कतार लगी रहती है। नाले में गिरकर अक्सर लोग घायल हो जाते हैं। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हद्दफ चौकी पर खुले नाले के दोनों तरफ बने आवास
हद्दफ चौकी के पास से निकलने वाले नाले के दोनों तरफ आवास बने हुए हैं। लोगों ने नाले के पास कब्जा करके हद से बाहर आवास बना लिए हैं। बारिश के दिनों में नाला उफनाने लगता है। कई बार लोग नाले में गिर चुके हैं। लोगों की मदद से बचाया गया। नगर निगम को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

संकेतक लगाए बगैर शुरू कर दिया निर्माण
टाउनहाॅल स्थित नगर निगम के कार्यालय में संकेतक के लगाए बगैर गड्ढे की खोदाई शुरू कर दी गई है। यह बहुत ही भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां से दिन-रात लोग गुजरते हैं। वाहन चालक के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। नगर निगम अपने कार्यालय में हो रहे निर्माण कार्य में ही सावधानी नहीं बरत रहा है।

रोजा से बरेली जाने वाली सर्विस रोड काफी खतरनाक
हरदोई बाइपास चौराहे पर रोजा से बरेली मोड़ जाने वाली सर्विस रोड बहुत संकरी है। कटान की वजह से सड़क किनारे खाई बन गई है। सड़क किनारे बनी नाली पर सीमेंट के पत्थर टूट गए हैं। लोगों ने सर्विस रोड के किनारे ईंटों का ढेर लगाया हुआ है। कई बार लोग हादसों में घायल हो चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


झाबर के तालाब के पास नहीं है कोई संकेतक
पुवायां। पुवायां कस्बे से निकलते ही निगोही स्टेट हाईवे किनारे बड़ा झाबर है। झाबर का तालाब हाईवे के किनारे तक हैं। बारिश में झाबर का पानी हाईवे तक आ जाता है। पास में गहरा तालाब होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने यहां कोई संकेतक और रोड के साइड में अवरोधक बनाने की जरूरत नहीं समझी है। घने कोहरे में यहां वाहन तालाब में जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। संवाद

सुरक्षा के मानकों का संबंधित विभाग ध्यान रखें। खुले नालों को बंद कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। हाईवे जैसे स्थानों पर भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर के गांव बतलैया के पास बने तालाब पर नहीं बनी बाउंड्रीवॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें