निगोही। गुरगवां गांव में हीरालाल की दो वर्षीय पुत्री नेहा की सोमवार की रात मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए ननिहाल पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि बालिका नेहा की मां की उसके जन्म के समय मौत हो गई थी। बाद में हीरा लाल ने दूसरी शादी कर ली। नेहा की ननिहाल तिलहर क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी उसके मामा महिपाल ने भांजी के साथ कोई दुर्घटना होने के संदेह में तहरीर देकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी होना बताया गया है। संवाद