फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर घोटाला : रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। उप डाकघर में खातेदारों की लाखों की जमा धनराशि को लेकर हुए घोटाले में जांच अधिकारी से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने से पहले शनिवार को दिन भर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी रही। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि डाकघर के दो कर्मियों और एक कर्मचारी का बेटा संदेह के घेरे में है। इनके खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नामित किए गए जांच अधिकारी डाक निरीक्षक अमर पाल ने 12 खाताधारकों के दर्ज किए गए बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी।


जांच में फर्जी साबित हुई पासबुकों पर दर्ज इंट्री
विभागीय स्तर पर हुई जांच में कई खाताधारकों की पासबुक में दिखाए गए बैलेंस, विभागीय सॉफ्टवेयर में मौजूद रिकॉर्ड से मेल नहीं हुए। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पासबुकों पर धनराशि जमा करने की कई फर्जी इंट्री की गई हैं। यह भी पता चला कि एक आरोपी का पुत्र बिना किसी अधिकृत नियुक्ति के खाताधारकों से सीधे धन और पासबुकों का लेनदेन करता था।
विज्ञापन



विभागीय जांच अभी चल रही है। दर्ज बयानों के आधार पर प्रथम चरण की रिपोर्ट तैयार की गई है। अन्य खाताधारकों को भी बयान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो किन्हीं कारणों से सामने आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

-अमर पाल, डाक निरीक्षक/जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें