फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीवन में बचत का अहम स्थान’

Thu, 12 Feb 2015 07:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बचत के महत्व पर व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर एपी सिंह भदौरिया ने कहा कि छोटी-छोटी बचत करना जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है। यह बचत जरूरत पड़ने पर बहुत उपयोगी साबित होती है। उन्होंने बचत संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम टंडन ने कहा कि बच्चों में बचत की आदत शुरू से ही डालनी चाहिए। इससे फिजूलखर्ची की आदत से भी छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि जीवन में जो सपने देखते हैं, उन्हें बचत की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्र अभिनव अग्रवाल, गुफराना, लारैब खान, सूरज कुमार, सुखचैन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में हुए व्याख्यान में डॉ. अनवर मसूद, डॉ. इशरत अल्ताफ, सचिन खन्ना, डॉ. स्वप्निल यादव, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. विनीत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें