शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जन्म प्रमाणपत्र बनाने में हीलाहवाली की शिकायतें अधिक आईं। कुल छह शिकायत आईं। इनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
मोहल्ला तिलहरजई निवासी सौरभ कुमार, लोधीपुर निवासी आमिर, अंटा निवासी अमित शर्मा ने जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। मोहल्ला दिलाजाक निवासी तौसीफ ने दाखिल-खारिज कराने, बहादुरगंज निवासी मोनू ने अतिक्रमण हटाने, मोहम्मद जई निवासी जीशान ने नाली निर्माण न होने की समस्या रखीं।
नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद