फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंक अफसर बन डाउनलोड कराया एप, ठगे 49 हजार रुपये

Thu, 12 Dec 2024 12:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीओबी वर्ल्ड एप डाउनलोड कराकर डेबिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद साइबर ठगों ने खाते से 49501 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खखरा निवासी राजीव कुमार का बैंक ऑफ बड़ौदा की बंडा ब्रांच में खाता है। पांच नवंबर को वे मोहिद्दीनपुर स्थित एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गए थे। खाते से रुपये कट गए, लेकिन मशीन से नहीं निकले। अगले दिन पीड़ित ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। आठ नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। दूसरी ओर से बैंक अधिकारी बनकर रुपये वापस करने की जानकारी दी।
उसने राजीव से मोबाइल में बीओबी वर्ल्ड एप को डाउनलोड करवाया। इसके बाद डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली। शाम करीब पांच बजे उनके खाते से रुपये कटने का मोबाइल पर मेसेज आया। इसके बाद वे घबरा गया। उन्होंने तुरंत ही बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से भुगतान की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचना दी। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। साइबर अपराध को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें