प्रोन्नत होने पर विदाई के साथ ही जिला जज का किया गया स्वागत
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल पद पर प्रोन्नत हुए जिला जज मोहम्मद फैज आलम खां ने कहा कि बार और बेंच मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिस पर गरीब से गरीब उस व्यवस्था पर विश्वास कर सके। वह राजीव सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई और स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारी किसी भी जाति, वर्ग से जुड़ा हो, पद पर बैठने के बाद उसकी किताब भारत का संविधान है, उसे अच्छे इंसान की तरह सच्चाई, ईमानदारी से फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्यादाओं में रहकर वकीलों को पूरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में मार्ल्यापण कर व स्मृति चिंह भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज चंद्रभान, अपर जिला जज प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, गोपाल उपाध्याय, अनिल कुमार पांडेय, एहसानुुल्लाह खां, फराह मतलूब, कमलापति, मोनिका ठाकुर, भगवती प्रसाद सक्सेना, सीजेएम संजय मिश्रा व वरिष्ठ अधिवक्ता मशहूद हसन खां, बृजेश पांडेय, योगेश पाठक, श्रवण मिश्रा, एजाज हसन खां, जितेंद्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, मनोजपाल, पंकज गुप्ता, रामखिलावन त्रिपाठी, वीरपाल सिंह, अरशद अब्बास, संजय मिश्रा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।